दिल्ली से न्यूयॉर्क यात्रा

प्रतिभागियों की न्यूयॉर्क यात्रा का कार्यक्रम फिलहाल आरंभिक दौर में है। इस बारे में आगे कार्यवाही होने पर विस्तृत सूचना दी जाएगी।

प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे दिल्ली से न्यूयॉर्क और न्यूयॉर्क से दिल्ली की यात्रा के लिए स्वयं प्रबंध कर लें। बामर लारी एंड कंपनी ने प्रतिभागियों को 57,500/- रुपए (सभी करों सहित) के विशेष वापसी किराए पर टिकट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया है। बहरहाल, प्रतिभागी चाहें तो अपनी पसंद की किसी अन्य एजेंसी या एअरलाइन के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। यात्रा संबंधी विवरण 30 जून 2007 से पहले विदेश मंत्रालय को ईमेल या फैक्स से भेज दिया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य बीमाः प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वे आठवें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले अपना स्वास्थ्य बीमा करवा लें।

सम्मेलन में भाग लेने से संबंधित प्रश्नावली (FAQ)  देखें।


कॉपीराइट © 2007: विदेश मंत्रालय, भारत सरकार
हिंदी अनुभाग, कमरा नंबर 235 एल, साउथ ब्लॉक, विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली- 110 011