
हिंदी की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 31 विद्वानों को सम्मानित किए जाने और हिंदी के भावी विकास को सुगम बनाने के लिए दस सूत्री घोषणापत्र जारी किए जाने के साथ ही न्यूयॉर्क में आयोजित आठवां विश्व हिंदी सम्मेलन संपन्न हो गया। समापन समारोह में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के विशेष प्रतिनिधि और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ. कर्णसिंह ने विद्वतापूर्ण संबोधन दिया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने हिंदी सेवियों को हिंदी के इस सबसे बड़े मंच पर सम्मानित किया और हिंदी की वैश्विक यात्रा की दिशा में निरंतर होती महत्वपूर्ण प्रगति की विश्वास भरे शब्दों में रेखांकित
किया। सम्मेलन का उद्घाटन संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासचिव श्री बान की मून और विदेश राज्यमंत्री श्री आनंद शर्मा की उपस्थिति में आयोजित समारोह में 13 जुलाई को हुआ था।
समाचार विस्तार से
-
सम्मेलन का घोषणापत्र
- सम्मानित
विद्वान
- सम्मानित विद्वानों का संक्षिप्त परिचय
-
सम्मेलन के शैक्षिक सत्र
- 8वें विश्व हिंदी सम्मेलन पर संक्षिप्त रिपोर्ट
- Conference
Declaration
-
Brief note on the conference
|